कोरबा (आईपी न्यूज़)। कोरबा शहर के दो स्थानों पर सेनेटाइज रूम बनाए गए हैं। मंगलवार को प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इसका लोकार्पण किया।
बुधवारी बाजार में कांट्रेक्टर उमेश राठौर के सहयोग से कीटाणुनाशक शोधन कक्ष (सेनेटाइजेशन रूम) स्थापित कराया गया है। इसी प्रकार पुराना बस स्टैण्ड कोरबा स्थित गीतांजलि भवन के सामने अभिषेक गोयल के सहयोग से कीटाणुनाशक शोधन कक्ष बनाया गया है। इसमें फुहारों के माध्यम से कक्ष के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्ति को सेनेटाइज़ किया जा रहा है। निगम द्वारा उक्त शोधन कक्षों हेतु सेनेटाइजेशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उनके देखरेख व संचालन के लिए निगम कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
अवसर पर मेयर राजकिशोर प्रसाद, आयुक्त राहुल देव सहित पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, निगम के मुख्य लेखाधिकारी पी.आर.मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ग्यास अहमद, पीयूष राजपूत, प्रवीण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

  • Website Designing