कोरबा (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर पंचायत छुरीकला की सत्ता में कांग्रेस ने वापसी कर ली है। यहां कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने 15 में 8 वार्डों में जीत हासिल की है। 5 पर भाजपा तथा दो पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्र. 6 से निर्दलीय विजेता देवेन्द्र देवांगन एवं वार्ड क्र. 8 के रामचरण साहू कांग्रेस को समर्थन देंगे। नगर पंचायत छुरी के लिए यह तीसरा चुनाव था। पहले चुनाव में निर्दलीय गोविंद सिंह राजपूत ने जीत प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया था। बाद में अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजप के हीरा पंजवानी की जीत हुई थी। दूसरे चुनाव में कांग्रेस के अशोक देवांगन ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था।
अध्यक्ष पद के लिए तीन महिलाओं की दावेदारी
यहां का अध्यक्ष पद महिला मुक्त है। इस पद के लिए तीन दावेदारों के नाम उभर कर सामने आए हैं। इनमें मौजूदा अध्यक्ष अशोक देवांगन की पत्नी नीलम का नाम सबसे उपर है। नीलम ने वार्ड क्रमांक 11 से जीत हासिल की है। इसके बाद वार्ड क्रमांक 7 की विजेता माया अग्रवाल तथा वार्ड क्रमांक 12 से चुनाव जीतने वालीं कांग्रेस की उम्मीदवार मधु अग्रवाल के नाम की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि नीलम इसमें बाजी मार सकती हैं। हालांकि अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
किसी वार्ड से किसकी हुई जीत, देखें सूची:
वार्ड                 उम्मीदवार                  दल
वार्ड क्र. 01      राकेश प्रताप सिंह        कांग्रेस
वार्ड क्र. 02     मनोज विश्वास              भाजपा
वार्ड क्र. 03     बाल गोविंद देवांगन     कांग्रेस
वार्ड क्र. 04.    उषा जायसवाल          कांग्रेस
वार्ड क्र. 05      संतोष कैवर्त             भाजपा
वार्ड क्र. 06     देवेंद्र देवांगन             निर्दलीय
वार्ड क्र. 07     माया अग्रवाल             कांग्रेस
वार्ड क्र. 08     रामचरण साहू           निर्दलीय
वार्ड क्र. 09    हीरालाल यादव           कांग्रेस
वार्ड क्र. 10     हीरा पंजवानी             भाजपा
वार्ड क्र. 11     नीलम देवांगन            कांग्रेस
वार्ड क्र. 12     मधु अग्रवाल              कांग्रेस
वार्ड क्र. 13     शेषबन गोस्वामी       कांग्रेस
वार्ड क्र. 14    शकुंतला नेताम         भाजपा
वार्ड क्र. 15     मीरा केलकर            भाजपा

  • Website Designing