कोरबा (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद, कटघोरा का चुनावी परिणाम बराबरी पर आकर टिक गया है। कांगे्रस, भाजपा दोनों दलों के उम्मीदवारों ने 7-7 वार्डों में जीत हासिल की है। एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया है। इधर, अध्यक्ष पद के लिए 8 पार्षदों का समर्थन चाहिए होगा। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 3 से बतौर निर्दलीय जीत प्राप्त करने वाले किशोर दिवाकर कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। दरअसल श्री दिवाकर कटघोरा कांग्रेस के दिग्गज नेता रतन मित्तल के करीबी हैं। इधर, कांग्रेस के रतन मित्तल ने वार्ड क्रमांक 5 से महज दो वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। श्री मित्तल अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार हैं। इसके पहले भी वे दो मर्तबा अध्यक्ष पद की जवाबदारी संभाल चुके हैं। एक बार वे निर्दलीय और एक बार कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष बने थे। 10 सालों से नगर पालिका परिषद, कटघोरा में भाजपा का कब्जा रहा है। वर्तमान में ललिता डिक्सेना व इसके पूर्व गायत्री जायसवाल अध्यक्ष रही हैं। वार्ड क्रमांक 13 से जीते आत्मा नारायण पटेल को भी रतन मित्तल का करीबी माना जाता है। हालांकि अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुछ दिनों का वक्त है। कटघोरा का अध्यक्ष पद अनारिक्षत है।
अध्यक्ष के लिए भाजपा भी लगाएगी जोर
नगर पालिका परिषद, कटघोरा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा भी जोर लगाएगी। पार्टी को 7 वार्डों में जीत मिली है। अध्यक्ष पद के लिए 8 का आंकड़ा चाहिए। एक उम्मीदवार की निर्दलीय जीत कर आएं हैं और वे भी कांग्रेस के समर्थक बताए जा रहे हैं। भाजपा से मुरली साहू, शरद अग्रवाल जैसे उम्मीदवार दावेदार हो सकते हैं, लेकिन अंक गणित को सुलझाने में इन्हें खासी मेहनत करनी पड़ेगी।
किसी वार्ड में किसे मिली जीत, देखें सूची:
वार्ड         उम्मीदवार                दल
01      रविन्द्र मोहन बघेल      कांग्रेस
02     ममता अग्रवाल           भाजपा
03     किशोर दीवाकर        निर्दलीय
04     अर्चना अग्रवाल         भाजपा
05     रतन मित्तल              कांग्रेस
06     मुरली साहू                भाजपा
07     जय कंवर                  कांग्रेस
08     बृहस्पति बरेठ           कांग्रेस
09    संजय अग्रवाल           कांग्रेस
10    कोमल जायसवाल       कांग्रेस
11    संजीदा बेगम               कांग्रेस
12     शैलबाई आर्मो            भाजपा
13     आत्मानारायण पटेल   भाजपा
14     शरद अग्रवाल           भाजपा
15     बजरंग पटेल             भाजपा

रतन मित्तल                                                 मुरली साहू

  • Website Designing