bjp_vs_congress
bjp_vs_congress

कोरबा (आईपी न्यूज)। किसी भी चुनाव का मतगणना अंतिम पड़ाव होता है। इसके बाद हार जीत का आकंलन और इसकी समीक्षा शुरू हो जाती है। नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 में कितने वार्डों में कौन सा दल कितने वार्डों पर दूसरे व तीसरे नम्बर पर रहा इसका विश्लेषण किया गया। भाजपा के उम्मीदवार 31 वार्डों में पहला स्थान पर विजयी हुए। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 26 वार्डों में पहले नम्बर पर रहते हुए जीत प्राप्त की। दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार 31 वार्डों में दूसरे नम्बर पर रहे। 10 वार्ड ऐसे थे जहां कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर खिसक गए। भाजपा 19 वार्डों में दूसरे नम्बर पर रही और 17 वार्डों में पार्टी के उम्मीदवारों को तीसरा नम्बर मिला। 10 वार्डों में 5 निर्दलीय, छजकां 2, माकपा 2 एवं बसपा एक पर पहले नम्बर पर रही। 16 वार्डों में निर्दलीय अथवा क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
भाजपा- कांग्रेस को कितने वार्ड में कौनसा स्थान मिला
पार्टी      पहला न.  दूसरा न.  तीसरा न.
भाजपा       31             19             17
कांग्रेस       26             31             10

  • Website Designing