कोरबा (आईपी न्यूज)। नगर पालिक निगम, कोरबा के महापौर चुनाव पर जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के लोगों की निगाहेें टिक गई हैं। कांग्रेस ने कोरबा को मोस्ट टारगेट में लिया हुआ है। प्रदेश के 9 निगमों में कांग्रेस काबिज हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दल 31-31 के आंकड़े पर है। कांग्रेस के 26 उम्मीदवार जीतकर आए थे। 3 निर्दलीय पार्टी के पाले में चले गए और माकपा ने समर्थन की ऐलान किया। इस तरह कांग्रेस 31 पर है। जबकि भाजपा के 31 पार्षद हैं। भाजपा से मेयर पद की उम्मीदवार रितु चौरसिया होंगी, यह लगभग तय हो चुका है। इधर, कांग्रेस का महापौर उम्मीदवार कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दौड़ में राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रातप जायसवाल, संतोष राठौर, धरम निर्मले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार टाॅप पर राजकिशोर प्रसाद व श्याम सुंदर सोनी हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक को मेयर का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी कल चुनाव के ठीक पहले ही उम्मीदवार का ऐलान करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कोरबा में आकर डट गए हैं। भाजपा के प्रदेश के नेताओं का भी कोरबा आगमन हो चुका है। दोनों ही 34 के जादुई आंकड़े के फेर में हैं किस तरह इस तक पहुंचा जाए। दोनों ओर से जमकर जुगाड़ का खेल चल रहा है।
सभापति के लिए दोनों दलों में भारी कश्मकश
सभापति पद की उम्मीदवारी को लेकर भी कांग्रेस व भाजपा दोनोें दलों में भारी कश्मकष्श की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो सभापति पद की उम्मीदवार के लिए सुरेन्द्र प्रातप जायसवाल सपना चैहान का नाम चल रहा है। हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है। भाजपा में नरेन्द्र देवांगन सभापित पद के प्रत्याशी हो सकते हैं। कहा जा रहा है मेयर बनाने का गणित बिगड़ा तो रितु चौरसिया भी भाजपा की सभापति प्रत्याशी हो सकती हैं। पार्टी की ओर से इस पद के लिए हितानंद अग्रवाल, चन्द्रलोक सिंह व लुकेश्वर चैहान की भी दावेदारी है।

  • Website Designing