रायपुर (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2019-20 में अप्रेल से दिसम्बर माह तक खनिज से 4359.82 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई। गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसी अवधि के दौरान 4033.80 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई थी। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में खनिज से 326.02 करोड़ रुपए अधिक का राजस्व मिला है।
मुख्य खनिज में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान दिसम्बर माह तक 2974.11 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसमें कोयला से 1535.88 करोड़ रुपए, लौह अयस्क से 1178.01 करोड़, चूनापत्थर से 240.94 करोड़, बाॅक्साइट से 19.20 करोड़ और अन्य मुख्य खनिज से 8 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार गौण खनिज से 124.20 करोड़, अर्थदण्ड एवं राजसात से 612.90 करोड़, विविध प्राप्तियों से 26.45 करोड़, कोल ब्लाॅक नीलामी से 619.41 करोड़, गौण खनिज नीलामी से 2.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है।

  • Website Designing