कोरबा (आईपी न्यूज)। झारखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा की विदाई तय कर दी है। इधर, लगभग यह भी तय है कि झारखण्ड झमुमो, कांग्रेस, राजद की महागठबंधन की सरकार बनेगी। यह भी तय माना जा रहा है कि इस नई सरकार का झमुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन नेतृत्व करेंगे। यदि श्री सोरेन मुख्यमंत्री बनते हैं तो खासकर श्रमिक व कोल जगत में एक उत्साह दिखेगा। हेमंत सोरेन सीटू से सम्बद्ध झारखण्ड कोलियारी मजदूर यूनियन के महामंत्री हैं। दूसरी संभावनएं जतायी जा रही हैं कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह को उप मुख्यमंत्री का ओहदा मिल सकता है। श्री सिंह बोरमो विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी 25 हजार से भी अधिक मतोें से विजयी हुए हैं। इधर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को डिप्टी सीएम बनाने के लिए इंटक ने लाबिंग शुरू कर दी है। यहां बताना होगा कि श्री सिंह इंटक के जाने माने नेता हैं। वर्तमान में वे केन्द्रीय इंटक के महामंत्री तथा राष्ट्रीय खान मजूदर फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं।
इंटक के राष्ट्रीय सचिव जमा ने कहा- भाजपा और एनडीए पतन की ओर
इंटक के राष्ट्रीय सचिव एसक्यू जमा ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह के डिप्टी सीएम बनने से कोयला क्षेत्र और यहां नियोजित श्रमिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा जेबीसरसीआई, द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षय समितियों से इंटक को बाहर रखने के षडयंत्र का भी पर्दाफाश होगा। श्री जमा ने कहा कि झारखण्ड के चुनावी परिणाम ने दिखा दिया है कि भाजपा और एनडीए पतन की ओर है। नेाटबंदी, जीएसटी के कारण आम जनता मंहगाई की मार झेल रही है। बेराजगारी और आर्थिक मंदी देष पर बुरा असर डाल रही है।

  • Website Designing