नई दिल्ली। सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में रमजान का चांद देखा गया। कल जुमे (शुक्रवार) को अरब देशों में होगा पहला रोजा होगा। इधर, भारत के केरल में भी देखा गया रमजान का चांद। भारत के अन्य राज्यों में कल नजर आ सकता रमजान 2020 का चांद।
सऊदी अरब समेत गल्फ और यू ए ई में चांद नजर आने के बाद आज से तरावीह की नमाज और कल से रोजे शुरू होने की घोषणा की गई ह।ै वहीं भारत के केरल में भी कल से ही रोजे शुरू हो रहे है।ं हालांकि अबकी बार पूरी दुनिया के तमाम मुस्लिम देशों में कोरोना की वजह से 5 वक्त की नमाजें और तरावीह की नमाज मस्जिदों में न होकर अपने अपने घरों में ही अदा की जाएंगी।
अब कल शाम में रमजान का चांद देखने की औपचारिकता अदा की जाएगी। क्योंकि सऊदी अरब में आज चांद दिखने की वजह से कल चांद दिखने की पूरी संभावना रहेगी। लॉकडाउन के चलते तमाम मुसलमान भाइयों से अपील है कि घरों में रहकर तमाम इबादत करें और मुल्क में फैली इस महामारी के खात्मे की अल्लाह से दुआ करें।

  • Website Designing