कोरबा (आईपी न्यूज)। नगर पालिका परिषद, दीपका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद बने सुनील अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। इधर, भाजपा में उपाध्यक्ष पद को लेकर फूट पड़ गई। भाजपा के पार्षद अनूप यादव तथा पार्टी के ही वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद अरूणीष तिवारी ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। भाजपा से दो- दो उम्मीदवार के उतर जाने का लाभ कांग्रेस को मिला और उसके प्रत्याशी सुनील ने मैदान मार लिया। सुनील को 11 वोट मिले। जबकि अनूप को 7 और अरूणीष को 3 मत मिले। अनूप वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। इसलिए अरूणीष तिवारी ने उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारी पर दावा किया था। सहमति नहीं बनने के कारण दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया।

  • Website Designing