पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रहे यशवंत सिन्हा ने नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी पर भी हमला किया है। यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि इस बार नीतीश कुमार खाली नाम के मुख्यमंत्री रहेंगे। इसे लेकर यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट किया है।

यशवंत सिन्हा का ट्वीट

अपने ट्वीट में यशवंत सिन्हा ने लिखा, ‘बीजेपी अपने दोस्त हों या दुश्मन, उन्हें तब तक निचोड़ती है जब तक वे बेजान नहीं हो जाते। नीतीश कुमार इसका ताजा उदाहरण हैं। वह मुख्यमंत्री तो होंगे लेकिन सिर्फ नाम के।’ इससे पहले नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि वे सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन सहयोगी दलों के आग्रह पर वह तैयार हुए।