कोरबा (आईपी न्यूज)। बालको ने क्वालिटी सर्कल, काइजेन और 5-एस पर 15वां आंतरिक सम्मेलन आयोजित किया। चार दिवसीय सम्मेलन में 425 टीमों के 1500 अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने भागीदारी की। क्यू.सी.एफ.आई., भिलाई के दो निर्णायकों तथा 21 आंतरिक निर्णायकों ने विभिन्न दलों का मूल्यांकन किया। मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न टीमों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। एल्यूमिना कैंटीन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति, निदेशक (धातु) दीपक प्रसाद और निदेशक (बिजनेस एक्सीलेंस, रिलायबिलिटी एंड अश्योरेंस) अनुराग तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना की।
बालको के 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्र ने ‘क्वालटेक चैंपियन अवार्ड’ जीता। बालको कर्मचारी वर्ग में पॉट लाइन-2, रूम-2 के विमल कुमार दरनाल को क्यू.सी. एडीशन अवार्ड दिया गया। 1200 मेगावॉट सी.एंड आई. के ठेका कर्मचारी मुख्तार अली को क्यू.सी. स्मार्ट दिया गया। बालको पॉट लाइन-2 रूम-2 के विष्णु पटेल और सी.पी.पी.-2 इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के ठेका कर्मचारी  राजेश चैधरी ने फास्टर आइडिया जेनरेटर अवार्ड तथा 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्र सी.एंड आई. प्रमुख दर्शप्रीत सिंह आहूजा ने क्यू.सी. द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल किया।
मॉडल प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार, कास्ट हाउस-1 की टीम उजाला ने जीता। 1200 मेगावॉट मैकेनिकल मेंटेनेस की टीम मोक्ष और टीम लैडर ट्रॉली ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर स्पर्धा में पॉट लाइन-1, रूम-2 के प्रशांत कौशिक प्रथम, जी.ए.पी. के संजय अमलानी द्वितीय और जी.आई.एस. 1200 मेगावॉट के श्री लीलाधर बरेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य लेखन स्पर्धा में पॉट रूम एफ.टी.पी. की श्रुति सिंह पहले और पॉट रूम की उर्मिला यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
क्वालिटी सर्कल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पॉट रूम की सार्थक, चेतना व कवच, कार्बन की ग्रीन स्टार, कास्ट हाउस की पहल और रोल्ड प्रोडक्ट की चैतन्य ने पार एक्सीलेंस तथा पॉट रूम की नवचेतना व दक्ष, कार्बन की अनसीजर्स, 1200 मेगावॉट की अर्जुना, कार्बन की आधार व कास्ट हाउस की एकता टीमों ने एक्सीलेंट पुरस्कार जीते।
काइजेन के अंतर्गत कार्बन की विकास-2, एलीट व बैकबेंचर्स, 1200 मेगावॉट की रेबेल व मोक्ष व पॉट रूम की उत्कर्ष ने पार एक्सीलेंस और पॉट रूम की अनुभव, आशीष व बिजारे, सी.पी.पी.-2 की चैलेंजर्स, कीर्ति तथा वारियर्स ने एक्सीलेंट पुरस्कार प्राप्त किए।
5-एस के अंतर्गत पॉट रूम की समृद्धि व मेटल रूम-2, कार्बन की अब्लेज व बी पॉजीटिव, इलेबलिंग की ग्रीन फील, 1200 मेगावॉट की जीआईएस ने पार एक्सीलेंस एवं पॉट रूम की प्रयास, गो क्लीन, सस्टेन व नया उत्साह, 1200 मेगावॉट की टीम 1200, सीपीपी-2 की कॉसमॉस व कार्बन की नयन-3 ने एक्सीलेंट पुरस्कार जीते।

  • Website Designing