कोरबा (आईपी न्यूज)। बालकोनगर अय्यप्पा सेवा संघम ने मकर संक्रांति पर अय्यप्पा मंदिर में हुए अनेक अनुष्ठान आयोजित किए। बुधवार को अय्यप्पा मंदिर में मकरा विलक्कू पूजा की शुरूआत सुबह साढ़े पांच बजे से हुई। निर्माल्य दर्शन, गणपति हवन, अभिषेकम और उषा पूजा के अलावा नागराजा के लिए नूरम पालम अनुष्ठान हुआ। दोपहर को मध्याह्न पूजा आयोजित हुई। शाम को भगवान अय्यप्पा की रथ यात्रा आयोजित हुई जिसकी शुरूआत बालकोनगर के सेक्टर-पांच स्थित सिद्धेश्वर श्री हनुमान मंदिर से हुई। श्री प्रसाद, बालको के परियोजना महाप्रबंधक एन सुनील कुमार, प्रशासन एवं सिक्योरिटी प्रमुख अवतार सिंह सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और बालकोनगरवासियों ने पारंपरिक मुथुकुड्डा, निरापरा, थिवेट्टी और कुथुविलक्कू आदि अनुष्ठानों में भागीदारी कर पुण्यलाभ कमाया।
हाथों में थालाप्पोली लिए महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। रथ यात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अय्यप्पा मंदिर पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट खोले गए। स्वामी अय्यप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मकरा विलक्कू पर अय्यप्पा मंदिर परिसर में आतिशबाजी हुई। बड़ी संख्या में बालकोनगरवासियों ने आतिशबाजी का आनंद उठाया। अनुष्ठानों के बाद अय्यप्पा सेवा संघम की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
अय्यप्पा सेवा संघम के संरक्षक सदानंदन, कृष्णा कुमार, गोपाल कृष्ण विराट व जेजी विश्वनाथ, उपाध्यक्ष आनंद राज, श्रीश सी.बी., महासचिव पी.एस. हरि, संयुक्त सचिव आर. श्रीहरि व पी.व्ही. रमेश, कोषाध्यक्ष शरद नायर, कार्यकारिणी सदस्य संतोष के.पी., एस.के. श्रीमोर, व्ही. विपिन, व्ही. श्रीराज, के.एम. बिनिल, एस. रामाराजू, किरण वनामा, कृष्णा कुमार, डी. दयानंद, सुनील राठौर, प्रदीप पणिक्कर, बी. बिनिल व विजयन ने सक्रिय भागीदारी की।

 

  • Website Designing