मुंबई। चक्रवाती तूफ़ान निसर्ग मुंबई के अलीबाग से टकर गया है। मुंबई में 120-140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं। अलीबाग और पालघर में तेज बारिश भी हो रही है। अलीबाग इलाक़े में लैंडफ़ॉल शुरू हो गया है। निसर्ग का असर 5 से 6 घंटे तक रहेगा। बांद्रा में कई जगह पेड़ गिर चुके हैं। गुजरात में भी तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

एहतियात बरतते हुए मुंबई में 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ़्ट कर दिया गया है। निसर्ग का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पूरे मुंबई में धारा 144 लगा दी गई है।