कोरबा (आईपी न्यूज)। दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में वल्र्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया गया। छात्रों को जीवन में वन्यप्राणियों का महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। वन्य जीवों को संरक्षित करने हेतु अपर प्राइमरी बच्चों द्वारा नाटकीय अभिनय द्वारा प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने अपने चेहरों पर विभिन्न रंगों से वन्य जीव का रूप धारण कर वन्य जीव के बचाव, सुरक्षा का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि सही और गलत में पहचान करने की क्षमता यही एक बात हैं जो हमें जानवरों से अलग करती है और ये बात हर मनुष्य के अंदर होती है। पक्षी जगत पर्यावरण का सूचक होता है अगर वे मुसीबत में हैं तो हमें समझ लेना चाहिए कि हमारे भी वो बुरे दिन दूर नहीं। मूक प्राणी के लिए जीवन उतना ही प्रिय है जितना इंसान के लिए है।

  • Website Designing