कोरबा (आईपी न्यूज)। नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा किये जा रहे आपदा राहत एवं सेवा कार्यों के लिये छग राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम एवं डी.एस.पी.एम ताप विद्युत गृहों द्वारा संयुक्त रूप से दस लाख रुपए का अनुदान राशि जिला आपदा राहत कोष को प्रदान किया गया। मुख्य अभियंता कोरबा पूर्व एस.के.बंजारा, मुख्य अभियंता कोरबा पश्चिम एस.के.मेहता एवं मुख्य अभियंता डी.एस.पी.एम. टी.पी.एस. पी.के. जैन ने कलेक्टर कोरबा, श्रीमती किरण कौशल को दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्य अभियंताओं से उन्होंने कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये शासन के निर्देशों का पालन करने तथा जिला प्रशासन द्वारा दिये गये जिम्मदारियों के निर्वहन हेतु कलेक्टर को अवगत कराया। तीनों मुख्य अभियंताआंे ने जिला प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को पांच-पांच सौ पैकेट राहत खाद्य साम्रगी प्रदान किये जाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता कोरबा पश्चिम संदीप श्रीवास्तव, डी.एस.पी.एम. के कारखाना प्रबंधक एच.एन.कोसरिया एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.गुप्ता, ंवरिष्ठ कल्याण अधिकारी एस.पी.बारले उपस्थित थे।

  • Website Designing