नागपुर (आईपी न्यूज)। संस्कृति महिला मंडल, सीएमपीडीआई, नागपुर द्वारा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रीता रॉय की अगुवाई में बालसदन आश्रम, काटोल रोड का दौरा किया गया। बालसदन आश्रम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के विकास के लिए काम करने वाली संस्था है। संस्कृति महिला मंडल द्वारा आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए एक वाटर कूलर दिया गया, जिसे देखकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी। महिला मंडल द्वारा बच्चों को अल्पाहार भी दिया गया। श्रीमती रीता रॉय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। संस्था के व्यवस्थापक श्री प्रशांत ने इस भेंट हेतु संस्कृति महिला मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती जेस्सी पांडियन, श्रीमती सुचि रल्हन, श्रीमती रीता रे, श्रीमती श्रीमती मनीषा कुमार, श्रीमती अंजू कुमार, श्रीमती सुनीता तोमर, श्रीमती मधु गुप्ता, श्रीमती प्रभा कुमार, श्रीमती निशा पाण्डेय उपस्थित रहीं।

  • Website Designing