धनबाद (आईपी न्यूज)। सीएमपीडीआई. क्षेत्रीय संस्थान -2 धनबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक एसके श्रीवास्तव की अध्क्षता में इायोजित हुए इस समारोह में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (खनन) एवं संस्थान की सभी महिला कर्मी उपस्थित थीं। आरएन उपाध्याय ने आयोजन की श्ुारुआत करते हुए संसार में महिलाओं का महत्व को बताया। श्रीमती जौली भट्टाचार्जी विभागाध्यक्ष (कार्मिक/प्रशासन), श्रीमती काजरी मल्लिक विभागाध्यक्ष (वि. यां.) ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। एसके श्रीवास्तव ने विस्तार से महिलाओं की उपलब्धियों एवं विशेषता पर बहुत सारी जानकारियों को साझा किया। क्षेत्रीय निदेशक द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए मोमेंटो प्रदान किया गया। विभागाध्यक्ष (कार्मिक/ प्रशासन) द्वारा धन्यावाद ज्ञापन किया गया।

  • Website Designing