कोरबा (IP News). 74वां स्वतंत्रता दिवस एनटीपीसी कोरबा में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सादगीपूर्ण तरीके से मानसरोवर स्टेडियम में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक, कोरबा द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षबल जवानों की परेड की सलामी ली गई। अपनी सम्बोधन में श्री त्रिपाठी ने एनटीपीसी की उपलब्धियों को याद करते हुए कोरबा प्लांट द्वारा लॉकडाउन के दौरान उन्नत प्रदर्शन को याद करते हुए कोरबा प्लांट को एनटीपीसी का एक नंबर प्लांट बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद किया।

सम्बोधन के उपरांत श्री त्रिपाठी एवं श्रीमती उमा त्रिपाठी, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति, एमरघु राम, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) बीएन मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधकरियों की उपस्थिती में दिव्यंगों को कृत्रिम अंग एवं मोटर चालित ट्राइसिकल प्रदान किया गया। एनटीपीसी कोरबा में कोरोना बीमारी से बचाव तथा इससे जुड़ी कार्यों में नियोजित योद्धाओं को सम्मनित किया गया।

कोरबा टाउनशिप में ठोष कचरा प्रबंधन के लिए बायो डेग्राडब्ले एवं नॉन बायो डेग्राडब्ले कचरा को अलग अलग कर के उसकी प्रबंधन के लिए सांकेतिक डस्ट्बिन वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत भी कई निर्माण कार्यांे जैसे साप्ताहिक बाजार का उन्नतिकरण, न्यूकलियस क्लब का जीर्णोद्धार एवं ऊर्जा द्वार का उन्नतिकरण कार्य का उद्घाटन, कार्यकारी निदेशक महोदय के कर कमलों से किया गया।

एनटीपीसी अस्पताल में कोरोना उपचार केंद्र का शुभारंभ श्री त्रिपाठी के हाथो किया गया। इस अवसरपर मरीजों में अश्विनी कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमति उमा त्रिपाठी द्वारा फल वितरण किया गया।

  • Website Designing