कोरबा (आईपी न्यूज)। मंगलवार, 31 दिसम्बर को हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित समारोह में नौ अधिकारी और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक उत्पादन पीपी मोडक ने की। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचालन एवं संधारण) सुनील नायक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (फ्यूल मैनेजमेंट) बीडी बघेल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) राजू लहरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एस एंड पी )बीआर भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। साथ ही प्रशस्ति एवं सेवा प्रमाणपत्र तथा कलाई घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कल्याण अधिकारी पीआर खुंटे ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों, कर्मचारियों का संक्षिप्त में जीवन परिचय एवं वृहद सेवाकाल की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के संयोजक व संचालक कल्याण अधिकारी पीआर खुंटे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जमुना भारिया एवं सुधेलाल का योगदान रहा।
ये हुए हैं रिटायर
मुख्य रसायनज्ञ एलपी मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, अनुभाग अधिकारी राकेश कुमार कन्नौजे, वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रभुदान मिंज, कुरूविला चेरियन, श्याम लाल साहू, संयंत्र सहायक श्रेणी -दो महेंद्र कुमार तिवारी, फायरमैन सदाराम रजक, संयंत्र परिचारक श्रेणी -तीन कनपरती सुब्बैया।

  • Website Designing