राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डिंग्को सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा है कि डिंग्को सिंह महान मुक्केबाज और एक असाधारण खिलाड़ी थे। पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डिंग्को सिंह ने 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डिंग्‍को सिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि वे खेल के सुपरस्‍टार थे। श्री मोदी ने कहा कि वे एक श्रेष्‍ठ मुक्‍केबाज थे। उन्‍होंने इस क्षेत्र में कई पुरस्‍कार हासिल किये।

युवा और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डिंग्‍को सिंह देश के सर्वश्रेष्‍ठ मुक्‍केबाजों में से एक थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …