कोरबा (आईपी न्यूज)। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। इधर, नगर पालिक निगम कोरबा की मतदणना के रूझानों में कांग्रेस, भाजपा के बीच भारी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस 23 पर और भाजपा 24 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय 14 वार्डों पर आगे चल रहे हैं। जबकि बसपा 2 पर एवं कम्यूनिस्ट पार्टी 1 पर आगे है। दूसरी ओर पाली व छुरी नगर पंचायत पर कांग्रेस अपनी नगर सरकार बनाती दिख रही है।

  • Website Designing