कोरबा (आईपी न्यूज)। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। कोरबा जिले के पांच निकायोें में दो पर कांग्रेस काबिज हो रही है। नगर पंचायत, पंचायत पाली में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत लगभग मिल चुका है। 15 में 11 वार्डों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। दो साल से नगर पंचायत की सत्ता पर काबिज भाजपा 4 वार्डों पर सिमट गई है। नगर पंचायत पाली के लिए यह तीसरा चुनाव हुआ था। यहां भाजपा का दबदबा रहा है। इस दफे कांग्रेस ने भाजपा के वर्चस्व को खत्म कर दिया है। इसके पीछे एक सधी हुई रणनीति रही है। इस रणनीति के सूत्रधार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव प्रशांत मिश्रा रहे हैं। यह निकाय पाली- तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस के मोहित केरकेट्टा विधायक हैं।
उमेश ने पूर्व अध्यक्ष को पराजित कर जीता चुनाव
नगर पंचायत पाली अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग मुक्त है। यहां पहली दफे कांग्रेस का अध्यक्ष विराजमान होगा। अध्यक्ष के तौर पर पार्टी से उमेश चन्द्रा का नाम सामने आ रहा है। श्री चन्द्रा ने वार्ड क्रमांक 3 से पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल को पराजित किया है। बताया गया है कि उमेश चन्द्रा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रशांत मिश्रा के करीबी हैं। इसके पहले वे कांग्रेस की टिकट से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। लिहाजा उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। अध्यक्ष के लिए दूसरा नाम वार्ड क्रमांक की विजेता सावित्र श्रीवास का भी है।
सधी हूुई रणनीति और एकजुटता ने दिलाई जीत
कांग्रेस ने सधी हुई रणनीति और एकजुटता से चुनाव लड़ा। यह जीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों की जीत है। नगर पंचायत पाली का अब योजनागत तरीके से विकास होगा।
प्रशांत मिश्रा, संयुक्त महासचिव पीसीसी

किसी वार्ड में किसे मिली जीत, देखें सूची:
वार्ड           उम्मीदवार              दल
वार्ड क्र. 1   पवन धु्रव                  कांग्रेस
वार्ड क्र. 2   चमेली बाई सोनी       कांग्रेस
वार्ड क्र. 3   उमेश चन्द्रा              कांग्रेस
वार्ड क्र. 4   रामकुमार पटेल       भाजपा
वार्ड क्र. 5   सावित्री श्रीवास          कांग्रेस
वार्ड क्र. 6   राजेश पारवानी         भाजपा
वार्ड क्र. 7   पुनीराम पटेल            कांग्रेस
वार्ड क्र. 8   विष्णु ताम्रकार           कांग्रेस
वार्ड क्र. 9   विनय सोनकर            कांग्रेस
वार्ड क्र. 10  रोहित कु. प्रजापति    कांग्रेस
वार्ड क्र. 11  मंजू जायसवाल         कांग्रेस
वार्ड क्र. 12  रामकली मरावी        भाजपा
वार्ड क्र. 13  दीपक जायसवाल     कांग्रेस
वार्ड क्र. 14  मुकेश अग्रवाल         कांग्रेस
वार्ड क्र. 15  पुष्पा जायसवाल      भाजपा

  • Website Designing