कोरबा (आईपी न्यूज)। क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगर पालिक निगम में पेंच फंस गया है। 34 के बहुमत वाले जादुई आंकड़े से भाजपा केवल 3 कदम दूर रह गई है। पार्टी के उम्मीदवारों ने 31 वार्डों में जीत का परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस को 26 वार्डों में ही सफलता मिल सकी है। सीपीआई, छजकां ने 2- 2 वार्डों में विजय हासिल की है। एक पर बसपा का उम्मीदवार विजयी हुआ है। 5 वार्डों पर निर्दलीयों ने मतदाताओं का भरोसा प्राप्त किया है।
अब बहुमत के लिए होगी जोड़तोड़
निगम कोरबा में पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई थी। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को 3 और पार्षदों का समर्थन चाहिए होगा। इसके बाद वो 34 के जादुई आंकड़े पर पहुंच सकती है। पार्टी के नेता इसके लिए कितना जोर लगाते हैं यह देखना होगा। इधर, कांग्रेस को 34 के आंकड़े पर पहुंचने के लिए 8 और पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। निश्चित तौर पर कांग्रेस भी सीपीआई, बसपा और कुछेक निर्दलियों के समर्थन का जुगाड़ करेगी।

किसी वार्ड में किसे मिली जीत, देखें सूची:

वार्ड क्र. 1 संतोष राठौर,    कांग्रेस
वार्ड क्र. 2 आरती अग्रवाल,   भाजपा
वार्ड क्र. 3 रविसिंह चंदेल  ,    कांग्रेस
वार्ड क्र. 4 सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कांग्रेस
वार्ड क्र. 5 धनुश्री साहू,  भाजपा
वार्ड क्र. 6 धरम निर्मले,    कांग्रेस
वार्ड क्र. 7 संतोष लांझेकर,  कांग्रेस
वार्ड क्र. 8 सुफलदास महंत ,  भाजपा
वार्ड क्र. 9 रूप सिंह गोंड,   कांग्रेस
वार्ड क्र. 10 उवर्षी राठौर,  भाजपा
वार्ड क्र. 11 दिनेश सोनी,  कांग्रेस
वार्ड क्र. 12 श्यामसुदंर सोनी,  कांग्रेस
वार्ड क्र. 13 रितु चैरसिया,   भाजपा
वार्ड क्र. 14 राजकिशोर प्रसाद, कांग्रेस
वार्ड क्र. 15 धनसाय साहू ,   छजकां
वार्ड क्र. 16 नरेन्द्र देवांगन ,  भाजपा
वार्ड क्र. 17 सुनीता राठौर,   कांग्रेस
वार्ड क्र. 18 चंद्रलोक सिंह,   भाजपा
वार्ड क्र. 19 द्रौपदी वर्मा,   भाजपा
वार्ड क्र. 20 नारायण दास महंत, भाजपा
वार्ड क्र. 21 सुखसागर निर्मलकर,   कांग्रेस
वार्ड क्र. 22 अनुज जायसवाल,  कांग्रेस
वार्ड क्र. 23 अब्दुल रहमान,   निर्दलीय
वार्ड क्र. 24 आशा जायसवाल,  निर्दलीय
वार्ड क्र. 25 शैलेेंद्र सिंह,    भाजपा
वार्ड क्र. 26 सपना चैहान ,कांग्रेस
वार्ड क्र. 27 राजेन्द्र सूर्यवंशी, कांग्रेस
वार्ड क्र. 28 प्रतिभा शर्मा ,भाजपा
वार्ड क्र. 29 प्रदीप कुमार राय, कांग्रेस
वार्ड क्र. 30 फूलचंद सोनवानी, बसपा
वार्ड क्र. 31 अनिता यादव, कांग्रेस
वार्ड क्र. 32 अजय कुमार गोंड़, भाजपा
वार्ड क्र. 33 पालुराम साहू, कांग्रेस
वार्ड क्र. 34 पुष्पा सोनी, निर्दलीय
वार्ड क्र. 35 हितानंद अग्रवाल भाजपा
वार्ड क्र. 36 नर्मदा प्रसाद लहरे भाजपा
वार्ड क्र. 37 गंगाराम भारद्वाज भाजपा
वार्ड क्र. 38 तरूण राठौर भाजपा
वार्ड क्र. 39 लुकेश्वर चैहान भाजपा
वार्ड क्र. 40 कृपाराम साहू निर्दलीय
वार्ड क्र. 41 गीता किरण कांग्रेस
वार्ड क्र. 42 पुराइन बाई कंवर भाजपा
वार्ड क्र. 43 अरूण लोधी वर्मा कांग्रेस
वार्ड क्र. 44 सुनील पटेल कांग्रेस
वार्ड क्र. 45 फिरत साहू भाजपा
वार्ड क्र. 46 अमित कुमार मिंज भाजपा
वार्ड क्र. 47 पुष्पा देवी कंवर भाजपा
वार्ड क्र. 48 विजय साहू भाजपा
वार्ड क्र. 49 रोपा तिर्की कांग्रेस
वार्ड क्र. 50 कविता नारायण भाजपा
वार्ड क्र. 51 बुधवार सिंह भाजपा
वार्ड क्र. 52 प्रेमचंद पांडेय भाजपा
वार्ड क्र. 53 ममता साहू भाजपा
वार्ड क्र. 54 भानूमति जायसवाल भाजपा
वार्ड क्र. 55 मस्तूल सिंह कंवर, कांग्रेस
वार्ड क्र. 56 पदमा साहू, छजकां
वार्ड क्र. 57 सुरती कुलदीप, सीपीएम
वार्ड क्र. 58 बंसत चन्द्रा, कांग्रेस
वार्ड क्र. 59 अमरजीत सिंह,  कांग्रेस
वार्ड क्र. 60 संतोष राठौर, भाजपा
वार्ड क्र. 61 शाहिद कुमार कुजूर, कांग्रेस
वार्ड क्र. 62 कौशल्या बिंझवार, कांग्रेस
वार्ड क्र. 63 राजकुमारी कंवर, सीपीएम
वार्ड क्र. 64 पवन गुप्ता, निर्दलीय
वार्ड क्र. 65 शैल कुमारी राठौर, भाजपा
वार्ड क्र. 66 कमला देवी बरेठ,  भाजपा
वार्ड क्र. 67 प्रभावति चैहान;  भाजपा

  • Website Designing