कोरबा (आईपी न्यूज)। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने मिजोरम राज्य में तैयार हो रही 52 मिलोमीटर लंबी बाइरबी- साइरंग रेल लाइन का जायजा लिया। यह रेल लाइन 2022 तक पूरी हो जाएगी। महज 52 किलामीटर लंबी रेल लाइन पर 32 टनल्स, 142 ब्रिज और 10 आरओबी का निर्माण हो रहा है। इसी तरह 110 किलोमीटर लंबी जीरीबम- इम्फाल रेल लाइन प्रोजेक्ट का भी तेजी से काम हो रहा है। 12, 524 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना मार्च 2020 तक तैयारी होगी। इस प्रोजेक्ट भी सीआरबी श्री यादव ने निरीक्षण किया। दोनों रेल परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर मिजोरम तथा इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

  • Website Designing