जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के नैला में चार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन पर जानकारी छुपाने और पुलिस प्रशासन को गुमराह करने पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ये लोग बिना अनुमति के 30 मार्च को कटघोरा गए थे। जांच के लिए दो लोगों का सैंपल लिया गया है, वहीं आस-पास के 600 घरों में सर्वे किया गया है। यहां बताना होगा कि कोरबा के कटघोरा में बीते एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 8 केस मिले हैं। जबकि 4 अप्रैल को तबलीग जमात से जुड़ा एक 16 साल का नाबालिग कोरोना पॉजिटिव मिला था। कटघोरा में 30 मार्च को एक मय्यत हुई थी। इसी परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर, कोरबा जिला प्रशासन भी इस मय्यत में शामिल लोगों को सूचीबद्ध कर रहा है। लॉकडाउन के बावजूद इसमें करीब डेढ़ सौ लोगों ने शिरकत की थी।

  • Website Designing