कांकेर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सीएम भूपेश बघेल के लिए अपशब्द का प्रयोग करने पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मोहित और करण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कर पुलिस से इसके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

Source : Hari bhoomi

  • Website Designing