मुंबई, 11 अक्टूबर। नोएल टाटा (Noel Tata), टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे, उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। शुक्रवार को मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला हुआ है।

नोएल टाटा, सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। वे टाटा ग्रुप की अलग- अलग कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। साथ ही वे टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं। टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन हैं।

नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी आ गई है। अब वे टाटा ट्रस्ट के दिवंगत चेयरमैन रतन टाटा की जगह लेंगे। रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा, जो पिछले 40 सालों से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

  • Website Designing