धनबाद, 23 मार्च। बीएमएस (BMS) से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) द्वारा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कंपनी जेसीसी, सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों का मनोनयन किया है।एबीकेएमएस के महामंत्री सुजीत सिंह ने सीसीएल सीएमडी को इस आशय का पत्र भेजा है।
नवीन मनोनयन इस प्रकार है :
कंपनी जेसीसी सदस्य
- संजय कुमार चौधरी (पिपरवार)
- शशिभूषण सिंह (बरका सयाल)
- निर्गुण महतो (कुजू)
कल्याण बोर्ड सदस्य
- अनूप सिंह (सीसीएल मुख्यालय)
- रामेश्वर मंडल (कथारा)
- मुकेश कुमार (आम्रपाली चन्द्रगुप्त)
सुरक्षा बोर्ड सदस्य
- जय प्रकाश झा (हजारीबाग)
- बिशाल कुमार (रजरप्पा)
- राघवेंद्र पासवान (एनके)