जमेशदपुर, 09 सितम्बर। टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपने कामागारों के लिए सालाना बोनस तय कर दिया है। इस दफे रिकार्ड बोनस प्रदान किया जाएगा। बोनस की अधिकतक राशि चार लाख 58 हजार 527 रुपए होगी। 20 हजार रुपए बतौर उपहार पृथक से दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : भारतीय रेलवे ने उच्‍च गति पहिया संयंत्र के निर्माण के लिए निजी कम्‍पनियों को आमंत्रित करने निविदा जारी की

टाटा स्टील में इस बार जो 20 प्रतिशत बोनस हुआ है, उसकी कुल राशि 317.51 करोड़ रुपए बनती है। पिछले साल यह राशि 270.28 करोड़ थी। जबकि बोनसएबल अमाउंट 1587.55 करोड़ रुपए है। एनएस ग्रेड में अधिकतम बोनस 1 लाख 16 हजार 527 रुपए हुआ है। एनस ग्रेड में न्यूनतम बोनस 41 हजार 448 रुपए हुआ है। स्टील में अधिकतम बोनस 4 लाख 58 हजार 441 रुपए हुआ है। जबकि एवरेज बोनस 1 लाख 54 हजार 457 रुपए है।

कोरोना काल में किए गए उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए हर कर्मचारी को उपहार स्वरूप 20 हजार रुपए अलग से दिया जा रहा है। इस मद में कंपनी पर 47 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ा है।

खास यह कि बोनस के लिए 2018 का फॉर्मूला लागू किया गया है। अगले दो साल तक इसी फॉर्मूले पर बोनस दिया जाएगा। इसका एग्रीमेंट भी किया गया है। पिछली बार 16.6 प्रतिशत बोनस दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : Balco ने बिजली संयंत्र की दक्षता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाया

बोनस की डबल राशि 15 सितम्बर तक सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में चली जाएगी। बोनस की घोषणा होते ही कर्मचारियों ने जमकर जश्न मनाया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing