रायपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Urban Body Election) में भाजपा को बम्पर जीत मिली है। 10 नगर पालिक निगम के लिए चुनाव हुए थे। भाजपा ने उम्मीदवारों ने सभी 10 निगम पर विजय हासिल की है। कांग्रेस सूपड़ा साफ हो गया है।
रायपुर निगम से भाजपा की मीनल चौब्बे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया है। निगम के अलावा भाजपा ने 49 नगर पालिका परिषद में 35 तथा 114 नगर पंचायत में 81 पर अपना अध्यक्ष बनाया है।
देखें निगमवार भाजपा उम्मीदवार, जिन्हें जीत मिली है :
- श्रीमती मंजूषा भगत, अंबिकापुर
- श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर
- श्रीमती अलका बाघमार, दुर्ग
- श्रीमती पूजा विधानी, बिलासपुर
- श्रीमती संजू देवी राजपूत, कोरबा
- जगदीश रामू रोहरा, धमतरी
- संजय पांडे, जगदलपुर
- जीवर्धन चौहान, रायगढ़
- राम नरेश राय, चिरमिरी
- मधुसूदन यादव, राजनांदगांव