नई दिल्ली, 29 सितम्बर। कोयला इंडिया लिमिटेड (CIL) की मानकीकरण समिति ने कोयला कामगारों के लिए परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) यानी बोनस (Bonus) 93,750 रुपए तय किया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड बोनस @ 93,750

01 अगस्त, 2024 की स्थिति में कोल इंडिया में दो लाख 9 हजार 355 कामगार (नॉन एग्जीक्यूटिव) नियोजित हैं। इस लिहाज से एक हजार 962 करोड़ 70 लाख 31 हजार 250 रुपए बतौर बोनस का वितरण होगा। हालांकि यह राशि और अधिक होगी। क्योंकि इसमें 30 जुलाई, 2024 तक सेवानिवृत्त हुए कामगारों के आंकड़े सम्मिलित नहीं हैं।

सीआईएल और अनुषांगिक कंपनीवार कामगारों की संख्या एवं बोनस वितरण की राशि :

  • ECL (45,885) : 430,17,18,750
  • BCCL (31,230) : 292,78,12,500
  • CCL (31,635) : 296,57,81,250
  • WCL (30,551) : 286,41,56,250
  • SECL (36,015) : 337,64,06,250
  • MCL (19,390) : 181,78,12,500
  • NCL (11,937) : 111,90,93,750
  • NEC (506) : 4,74,37,500
  • CMPDIL (1,946) : 18,24,37,500
  • CIL HQ (260) : 2,43,75,000
  • Total (209355) : 1962,70,31,250
  • Website Designing