ऊर्जा मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों को ऊर्जा संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति गठित करने को कहा

ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों को ऊर्जा संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति गठित करने को कहा है। ये संचालन समितियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की अध्यक्षता में काम करेंगी।

नई दिल्ली, 25 मई।  ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों को ऊर्जा संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति गठित करने को कहा है। ये संचालन समितियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की अध्यक्षता में काम करेंगी।

श्री सिंह ने कहा कि सबसे अधिक ऊर्जा दक्ष रूप से सतत विकास पर राज्य-विशिष्ट लक्ष्यों को पूरा करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर की गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का एकमात्र साधन ऊर्जा संरक्षण है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों ने पहले ही ऐसी समितियों का गठन कर लिया है।

श्री सिंह ने राज्यों से कृषि क्षेत्र में डीजल के उपयोग को सीमित करके वर्ष 2024 तक कृषि क्षेत्र में डीजल उपयोग के स्‍तर को शून्य करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …