नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, बॉलीवुड में शोक की लहर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण और निमोनिया से पीडि़त होने के बाद 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि आज सुबह 8ः12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।

अपनी आवाज के जादू से सबको मदहोश करने वाली नता मंगेशकर के नाम कई अवॉर्ड भी रह चुके हैं। वह अन्य सम्मानों के साथ तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और भारत रत्न से भी सम्‍मानित हो चुकी हैं। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज का जादू पिछले 60 सालों से पूरे देश पर कायम है। अब तक लता मंगेशकर ने दुनियाभर की 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं।

लता मंगेशकर ने हिंदी समेत कई भाषाओं में हजारों गाने रिकार्ड किए हैं। उनकी आवाज इस कदर लोगों को पसंद आती थी कि हर कोई उनके गाने बार-बार सुनना चाहता था। अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशक से संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरने वाली लता जी ने गाने की शुरुआत 1940 में की थी, जब वे महज 11 साल की थीं। उन्होनें छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल कर ली थी और कई अलग-अलग भाषाओं में गीत गाए। उनका इस कदर अचानक से दुनिया को छोड़ कर चले जाना हमारे देश और हमारे देश की म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत दुख दायक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

  • Website Designing