नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। चालू वित्तीय वर्ष ही पहली छमाही (अप्रेल- सितम्बर) में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 10 राज्यों के सरकारी खजाने में 28,930.27 करोड़ रुपए का जमा कराए हैं।

यह भुगतान रायल्टी, डीएमएफ, एनएमईटी, जीएसटी, स्टेट सेल्स टैक्स, सेंट्रल सेल्स टैक्स, सेस ऑन कोल आदि कर के रूप में किया गया है। इनमें सबसे अधिक 15,169.97 करोड़ रुपए जीएसटी कंपनसेशन सेस के तौर पर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : पहली छमाही : कोल इंडिया ने सरकारी खजाने में कम लेवी जमा की

देखें किस राज्य को कितना भुगतान किया गया (राशि करोड़ रुपए में) :

  • अरूणाचल प्रदेश : 0.25
  • असम : 28.16
  • छत्तीसगढ़ : 5,432.02
  • झारखण्ड : 6,452.30
  • मध्यप्रदेश : 5,177.41
  • महाराष्ट्र : 2,782.85
  • ओडिशा : 6,383.14
  • उत्तर प्रदेश : 893.31
  • पश्चिम बंगाल : 1,781.37
  • दिल्ली : 0.07
  • Website Designing