गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की

पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम खेमका को मरणोपरांत, पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम खेमका को मरणोपरांत, पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है। शास्‍त्रीय गायक प्रभा आत्रे को भी पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया जाएगा।

17 व्‍यक्तियों को पद्मभूषण पुरस्‍कार दिए जाएंगे, इनमें को-वैक्‍सीन बनाने वाली कम्‍पनी भारत बायोटेक के कृष्‍णा और सुचित्रा इल्‍ला और कोविशील्‍ड बनाने वाली कम्‍पनी सीरम इंस्‍टीट्यूट के सायरस पूनावाला, जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पश्‍चिम बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि, पैरालिम्‍पिक पदक विजेता देवेन्‍द्र झाझरिया, उडि‍या लेखि‍का प्रतिभा राय, माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी अधिकारी सत्‍या नडेला और गूगल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing