नायब सिंह सैनी को विजय तिलक लगाते हुए

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (industrialpunch Election Desk) : मंगलवार को आए हरियाणा विधानसभा (Haryana Election) के नतीजों ने तमाम चुनावी कयास और एक्जिट पोल को धता बताते हुए भाजपा (BJP) ने सत्ता की हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने 48 सीटों पर विजय प्राप्त कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा और कांग्रेस (Congress) लगभग आस- पास हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 48 पर जीत हासिल की है। पार्टी को 39.94 प्रतिशत वोट (55,48,800 वोट) मिले हैं। कांग्रेस ने 37 सीटों पर विजय प्राप्त की है। कांग्रेस के खाते में 39.09 प्रतिशत वोट (54,30,602 वोट) गए हैं। यानी भाजपा को कांग्रेस से महज 0.85 फीसदी वोट ही अधिक मिले हैं, लेकिन 0.85 फीसदी मतों के अंतर ने भाजपा को 48 सीटें दिलाते हुए सत्ता बरकरार रखी है।

आईएनएलडी ने दो सीट जीती हैं। इस क्षेत्रीय दल को 4.14 प्रतिशत वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें अपने नाम की हैं। बसपा को 1.82 एवं आम आदमी पार्टी (Aap) ने 1.79 प्रतिशत वोट हासिल किया है। यदि कांग्रेस और आप गठबंधन होता तो भाजपा से अधिक वोट मिलते और संभवतः सरकार बन सकती थी।

पूरे चुनावी कैम्पेन के दौरान कांग्रेस के पक्ष में हवा बहने की बात की गई। शुरुआती स्थिति यह जस्र थी, लेकिन मतदान की तिथि आते- आते भाजपा ने काफी सुधार किया और अंततः सत्ता में वापसी की। कांग्रेस 2019 के चुनाव के मुकाबले सीट और वोट प्रतिशत, दोनों में बढ़त बनाई है।

  • Website Designing