कोरबा, 15 फरवरी। 10 साल बाद फिर से नगर पालिक निगम, कोरबा (Municipal Corporation- Korba) के महापौर पद पर भाजपा काबिज हो गई है। शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 48,116 हजार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उषा तिवारी को हराया।

निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करती हुईं संजू देवी राजपूत

भाजपा ने नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 में 45 वार्डों में भी जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत के साथ की कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और मजबूत होकर उभरे हैं। निगम का चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा गया था।

महापौर उम्मीदवारों मिले वोट

  • संजू देवी राजपूत (भाजपा) – 93587
  • उषा तिवारी (कांग्रेस) – 45471
  • दिनेश मालती किन्नर (निर्दलीय) – 10109
  • नंदनी साहू (बसपा) – 5405
  • लखन साहू (आप) – 3156
  • नोटा – 1724
  • हेमा चौहान (सीपीआई) – 1160
  • गुंजा मानिकपुरी (निर्दलीय) – 1135
  • सरोज यादव (निर्दलीय) – 930
  • ममता चौहान (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – 621
  • प्रीति अग्रवाल (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) – 543
  • संजना पाण्डेय (निर्दलीय) – 410
  • Website Designing