नई दिल्ली, 23 जून। कोयला कामगारों के लिए नया वेतनमान लागू (NCWA- XI) होने के बाद अब नजर एरियर पर होगी। कामगारों को 23 माह की एरियर राशि मिलेगी। नया वेज एग्रीमेंट एक जुलाई, 2021 से लागू हो रहा है, जो जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : CIL चेयरमैन का प्रयास लाया रंग, नया वेतनमान लागू करने का आदेश हुआ जारी

देखना यह होगा कि सीआईएल प्रबंधन एरियर की राशि एक मुश्त जारी करता है या किस्त में। इधर, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने NCWA- XI के लिए अपने बजट में 8152.75 करोड़ रुपए का प्रावधान कर रखा है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने कामगारों को किया खुश, लेकिन अधिकारी हुए नाराज, पे- स्केल अपग्रेडेशन नहीं हुआ तो …

देखें किस कंपनी के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है (आंकड़े करोड़ रुपए में) :

  • ECL : 1834.16
  • BCCL : 1223.64
  • CCL : 1214.80
  • NCL : 455.69
  • WCL : 1209.71
  • SECL : 1368.30
  • MCL : 737.73
  • CMPDIL : 76.67
  • CIL (standolone) : 32.05
  • Total : 8152.75
  • Website Designing