राष्ट्रपति ने कहा- लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ, राहुल बोले- उनकी सुरीली आवाज अमर है

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर है।

नई दिल्ली, 06 फरवरी। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, बॉलीवुड में शोक की लहर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था। उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing