टाटा संस के मानद चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति 86 वर्षीय रतन टाटा (Ratan Tata) की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। उन्हें मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं।

इससे पहले रतन टाटा को सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब कंपनी ने जारी बयान में कहा था कि वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।

  • Website Designing