बिलासपुर, 21 अक्टूबर। एसईसीएल (SECL) कंपनी स्तरीय वेलफेयर बोर्ड समिति के सदस्य के तौर पर प्रीतम नाथ पाठक का मनोनयन किया गया है। वे साऊथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (Intuc) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसे भी पढ़ें : विक्रम देव दत्त ने कोयला सचिव का पदभार ग्रहण किया

सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय के उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन/औ.सं./एनईई) ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

साऊथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कंपनी स्तरीय वेलफेयर बोर्ड समिति के सदस्य के लिए प्रीतम नाथ पाठक का नाम प्रस्तावित किया था।

इसे भी पढ़ें : SECL : त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद पर AK 47 से दागी गोली, मरने से पहले मोबाइल पर की बात

इसके पहले संपत शुक्ला कंपनी स्तरीय वेलफेयर बोर्ड समिति में साऊथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

  • Website Designing