रायपुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CSPGCL) के प्रबंध संचालक संजीव कुमार कटियार (Sanjeev Kumar Katiyar) के कार्यकाल में वृद्धि की है।
इसे भी पढ़ें : BHEL को कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट बड़ा ऑर्डर मिला
28 मार्च, 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया। संजीव कुमार कटियार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध संचालक के पद पर 30 नवम्बर, 2022 को नियुक्त हुए थे।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी एनटीपीसी सीपत की नई यूनिट का करेंगे शिलान्यास, कोरबा के 1320 MW क्षमता वाले संयंत्र का कार्य प्रारंभ करेंगे
सत्ता परिवर्तन के बाद भी वे इस पद पर बने रहे। उनका कार्यकाल 31 मार्च, 2025 को खत्म हो रहा था। इसके पहले उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दे दिया गया है।