कोरबा (आईपी न्यूज)। होली न केवल रंग बल्कि उमंग, उत्साह और प्यार से सराबोर कर देने वाला त्योहार है। त्योहर की यह मस्ती और खुबियां बड़े बुजुर्गों के बगैर अध्ूारी हैं। एसईसीएल, गेवरा परियोजना के श्रेया महिला मंडल ने नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में पहुंचकर यहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ होली की खुशियां बिखेरी और बुजुर्गों के साथ जमकर अबीर गुलाल खेला। होली की पूर्व संध्या पर श्रेया महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीतांजली पाल के नेतृत्व में पूरी टीम वृद्धाश्रम पहुंची। सभी सदस्यों ने पहले बुजुर्गों का अर्शीवाद लिया फिर उनके साथ होली खेली। महिला मंडल ने सभी बुजुर्गों को नए कपड़ों रूप उपहार भी प्रदान किया। सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन, मिठाइयां, फलों की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान आश्रम के वरिष्ठ नागरिक बालकृष्ण ने स्वरचित कविता भी सुनाई। श्रेया महिला मंडल की अगवानी केयरकेटर वीरू यादव ने की।
गौरतलब है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन विगत 15 वर्षों से किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में नवदृष्टि एक ऐसी संस्था है जो किसी भी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त किए बगैर वृद्धाश्रम का संचालन करती है। संस्था द्वारा अपने स्रोत तथा समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं की जाती हैं। आश्रम के संचालन की खासियत है कि यहां के सभी कार्य सेवाभाव से किए जाते हैं। वर्तमान में आश्रम में 29 पुरुष महिला वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। देखें तस्वीरें :

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए हमें Facebook https://www.facebook.com/industrialpunch/ पर फाॅलों करें.

  • Website Designing