कोरबा (आईपी न्यूज)। नगर पालिक निगम, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने मंत्रिमंडल यानि मेयर इन काउंसिल का गठन कर दिया है। एमआईसी ने उन तीन पार्षदों कृपाराम साहू (निर्दलीय, कांग्रेस में शामिल), फूलचंद सोनवानी (बसपा), सुरति कुलदीप (सीपीएम) को भी लिया गया है जिन्होंने बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में कांग्रेस को सहारा दिया था। 13 सदस्यों में 6 कोरबा शहरी क्षेत्र के हैं तथा 7 उपनगरों बालको, दर्री व कुसमुंडा, बांकी क्षेत्र से हैं। ऐसा कर इसका ध्यान रखा गया है कि मेयर इन काउंसिल में सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व मिले। तीन महिला पार्षदों को भी स्थान मिला है। कांग्रेस से महापौर की दौड़ की शामिल रहे संतोष राठौर को जगह दी गई है। जबकि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, धरम निर्मले को बाहर रखा गया है। देखे एमआईसी मेम्बर की सूची और उनके विभाग:
1. संतोष राठौर (वार्ड क्र.1) – नगरीय नियोजन एवं लोककर्म
2. सुनील पटेल (वार्ड क्र.44) – उद्यानकी
3. कृपाराम साहू (वार्ड क्र.40) – राजस्व
4. सुनीता राठौर (वार्ड क्र. 17) – लेखा एवं अंकेक्षण
5. अमरजीत सिंह (वार्ड क्र. 59) – विद्युत संधारण, खेलकूद एवं युवा कल्याण,
6. मस्तुल सिंह कंवर (वार्ड क्र. 55) – शिक्षा
7. प्रदीपराय जायसवाल (वार्ड क्र. 29) – खाद्य एवं स्वच्छता
8. पालूराम साहू (वार्ड क्र. 33) – लोक स्वास्थ्य एवं विरासत संरक्षण
9. सपना चैहान (वार्ड क्र. 26) – महिला एवं बाल विकास
10. रोपा तिर्की (वार्ड क्र. 49) – यांत्रिकी
11. सुखसागर निर्मलकर (वार्ड क्र. 21) – सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य
12. फूलचंद सोनवानी (वार्ड क्र. 30) – गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण
13. सुरती कुलदीप (वार्ड क्र. 57) – संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन
एमआईसी के पास 1.50 करोड़ तक का वित्तीय अधिकार
यहां बताना होगा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के नगर निगमों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोतरी की गई है। तीन लाख से अधिक तथा दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगर पालिक निगम में आयुक्त को 50 लाख रूपए तक, मेयर इन काउंसिल को 50 लाख से डेढ़ करोड़ रुपए तक और निगम को डेढ़ करोड़ रूपए से 5 करोड़ रुपए तक वित्तीय अधिकार दिया गया है। नगर पालिक निगम, कोरबा की जनसंख्या 2011 की जनगणना अनुसार 3,63,390 है।

  • Website Designing